
खाने में चिकन मांगने पर बेटे की हत्या, महिला ने बेलन से पीट-पीट कर ले ली जान
AajTak
पालघर में एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. बताया जाता है कि बेटे ने खाने में चिकन मांगा था. जिसके बाद उसकी मां ने बेलने से उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 40 वर्षीय महिला को अपने सात वर्षीय बेटे की हत्या करने और अपनी दस वर्षीय बेटी पर गंभीर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार आरोपी की पहचान पल्लवी धुम्ड़े के रूप में हुई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
यह भी पढ़ें: चिकन खाने के बाद बिगड़ गई पूरे परिवार की तबीयत, 3 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
मृतक की पहचान सात वर्षीय चिन्मय धुम्ड़े के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उसकी दस वर्षीय बहन पर भी हमला किया गया था और उसका स्थानीय अस्पताल में गंभीर चोटों का इलाज चल रहा है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और उप-विभागीय अधिकारी काशीपाड़ा इलाके के फ्लैट में जांच शुरू करने के लिए पहुंचे.
चिकन मांगने पर की हत्या

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










