
खाने पर बवाल, गोलीबारी और दंगे जैसा मंजर... लखनऊ की शादी में मचे कोहराम की हॉरर स्टोरी
AajTak
शादी में बिन बुलाए दावत खाने पहुंचे लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स घंटों तक शादी में कोहराम मचाते रहे और जब तक खाने को लेकर ये मचा ये बवाल थमा, तब तक लाखों रुपये खाना बर्बाद हो चुका था, गाड़ियों और संपत्ति का नुकसान हो चुका था.
अपने खानों के लिए मशहूर नवाबों के शहर लखनऊ में एक शादी हो रही थी. दुल्हा-दुल्हन बाराती सभी शादीवाली जगह पर पहुंच चुके थे. शादी में अब खाना भी शुरू हो चुका था. तभी उस खाने की खुशबू लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों तक पहुंची. फिर क्या था.. देखते ही देखते बैगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाने पहुंच जाते हैं. लेकिन इन दिवानों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि वहां शादी में पटाखों की जगह गोली और बम चलने लगे. इस शादी की कहानी ने सबको हैरान कर दिया.
लखनऊ की हॉरर स्टोरी फिल्म थ्री इडियट्स का एक सीन आज भी हर किसी आंखों में बिल्कुल ताज़ा है, जब फिल्म के तीन किरदार एक बेगानी शादी में बिन बुलाए दावत खाने पहुंच जाते हैं. वो सीन बेशक कॉमेडी हो, लेकिन लखनऊ में रियल लाइफ की ये स्टोरी कॉमेडी नहीं, बल्कि हॉरर स्टोरी साबित हुई. ताबड़तोड़ चलती बमबाज़ी, फायरिंग और तोड़फोड़, बीते सोमवार की शाम लखनऊ के हसनगंज में हुई शादी, शादी नहीं बल्कि जंग का अखाड़ा बन कर रह गई.
शादी में कोहराम शादी में बिन बुलाए दावत खाने पहुंचे लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स घंटों तक शादी में कोहराम मचाते रहे और जब तक खाने को लेकर ये मचा ये बवाल थमा, तब तक लाखों रुपये खाना बर्बाद हो चुका था, गाड़ियों और संपत्ति का नुकसान हो चुका था. शादी में आए मेहमान बदसलूकी और मारपीट का शिकार बन चुके थे, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट हो चुकी थी और हर तरफ बेबसी और सन्नाटा था.
खुशनुमा माहौल के बीच 'हमला' अदब और तहजीब के शहर लखनऊ में ये शादी आईटी चौराहे के करीब रामादीन सिंह इंटर कॉलेज में हो रही थी. बाराती पूरे ढोल धमाके के साथ मंडप की तरफ बढ़ रहे थे, जबकि घराती पलक पांवड़े बिछाए मेहमानों के स्वागत की तैयारी में लगे थे. शादी वाली जगह पर मेहमानों का आना शुरू हो गया था, लजीज खाने की खुशबू के पूरा इलाक़ा महक रहा था, लेकिन इसी खुशनुमा माहौल के बीच कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखता रह गया.
यूनिवर्सिटी के छात्रों की करतूत अचानक लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स बिन बुलाए शादी में घुस कर खाने का लुत्फ उठाने लगे. जिन्हें लोगों ने देख कर पहचान लिया और जैसे ही उन्हें टोकने की कोशिश की, उन्होंने फोन कर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया और फिर तो कुछ ऐसा हुआ, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था. शादी वाली जगह से लेकर बारात तक पर पहले पथराव हुआ और फिर देखते ही देखते बम और गोलियों की बौछार शुरू हो गई.
दंगे जैसा मंजर जब सीसीटीवी में कैद तस्वीर को देखा गया, तो कहीं से भी वो तस्वीरें किसी शादी समारोह की नहीं लग रही थी. पिक्चर देख कर ऐसा लग रहा है, मानों यहां शादी नहीं बल्कि कोई दंगा हो रहा हो, लोग पथराव और बमबाजी कर रहे हों, लेकिन हक़ीक़त कुछ और है. शादी में आए मेहमानों का कहना है कि उन्होंने खाने पर टूट पड़े कुछ स्टूडेंट्स को रोकने की कोशिश क्या की, स्टूडेंटस हिंसक हो गए और उन्होंने बवाल मचाना शुरू कर दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










