
खाना खाने गया पति, गर्भवती पत्नी गायब... दिल्ली के नामी अस्पताल में सनसनीखेज केस
AajTak
दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिला लापता हो गई. परिजन पिछले कई घंटों से महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन गर्भवती महिला का कोई सुराग ना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से सहायता मांगी है.
राजधानी दिल्ली के अस्पताल की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. आज (गुरुवार) सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिला लापता हो गई. परिजन पिछले कई घंटों से महिला की तलाश कर रहे हैं, लेकिन गर्भवती महिला का कोई सुराग ना मिलने पर परिजनों ने पुलिस से सहायता की मांग की है.
पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के अचानक गायब होने से अफरातफरी मच गई. महिला के पति विनोद के मुताबिक, उसकी पत्नी रजनी 5 महीने की गर्भवती थी, जिसकी तबीयत बुधवार सुबह अचानक खराब हो गई. इसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शाम करीब 5 बजे विनोद व उसकी भतीजी खाना खाने के लिए बाहर गए और वापस आए तो देखा कि मरीज गायब है. काफी देर अस्पताल में ढूंढने के बाद जब डॉक्टर और अस्पतालकर्मियों से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. 8 घंटे तक जब अस्पताल में भर्ती महिला नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी गई.
इसके बाद पुलिस जांच में जुटी कि आखिर महिला कैसे गायब हो गई? पूरे मामले पर जब अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई तो सभी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए और कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










