
खराब माइक मिलने पर आग बबूला हो गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंच पर खड़े शख्स को दिया धक्का
AajTak
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक कार्यक्रम के दौरान गुस्सा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल वह संतों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उन्हें जब संबोधन का मौका मिला तो पोडियम पर पहुंचकर उन्होंने बोलना शुरू कर लेकिन माइक काम नहीं कर रहा था. इस पर वह बुरी तरह गुस्सा हो गए. उन्होंने पोडियम पर लगे माइक को मोड़ दिया.
बिहार के बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शिरकत की. इस जब वह लोगों को संबोधित करने के लिए माइक के पास पहुंचे तो वह भड़क उठे. दरअसल जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो माइक ने काम करना बंद कर दिया. तुरंत ही दूसरे माइक की व्यवस्था कर दी गई लेकिन वह आग बबूला हो गए. उन्होंने माइक पर भी गुस्सा निकालते हुए झटके से मोड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने माइक देने आए शख्स को बहुत जोर से फटकार लगाई फिर उसे धक्का भी दे दिया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बोलने के लिए मिला था दो मिनट का समय
संतों की ओर से किए जा रहे प्रज्ञा प्रवाह का संचालन जियर स्वामी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बोलने के लिए दो मिनट का समय दिया. इसके बाद अश्विनी चौबे ने पोडियम पर पहुंचकर बोलना शुरू कर दिया. हालांकि बाद में उन्हें अहसास हुआ कि माइक काम नहीं कर रहा है इस पर वे भड़क उठे.
9 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










