
खरगोन हिंसा: पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, दंगाइयों से वसूलेगी- शिवराज चौहान
AajTak
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब खरगोन में अब पूरी तरह शांति है. उन्होंने कहा कि सरकार दंगा पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी.
खरगोन हिंसा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब खरगोन में पूरी तरह से शांति है. इसके अलावा सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद भी करेगी. उन्होंने कहा कि जिनके घर दंगाइयों द्वारा तोड़फोड़ की गई है, उन्हें शासन द्वारा पूरी तरह मदद की जाएगी.
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों को शासन की मदद से फिर से तैयार किया जाएगा. इसके अलावा आंशिक क्षतिग्रस्त मकान, जिनकी संख्या करीब 70 है, उनको भी शासन की मदद से तैयार कराया जाएगा.
हिंसा में घायल हुए लोगों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा. उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी. इसके साथ ही दंगों से जिनकी आजीविका को नुकसान पहुंचा है, उनकी भी मदद की जाएगी. इसमें सरकार उनकी मदद करेगी. जिनके धंधों पर असर हुआ है, उनके नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी. शिवराज चौहान ने बताया कि उनके पास पीड़ित लोगों की सूची पहुंच चुकी है. दंगों से किसी भी तरह से पीड़ित हुए व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी. इसके अलावा चौहान ने सख्ती से कहा कि अभी तो ये पूरी भरपाई सरकार की ओर से की जाएगी, लेकिन बाद में दंगाइयों से वसूल लिया जाएगा.
बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. आरोप है कि जब शोभायात्रा मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी पथराव शुरू किया गया. इसके बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. रामनवमी और उसके अगले दिन फैली हिंसा के मामले में करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस हिंसा में खरगोन के एसपी भी गोली लगने से घायल हो गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










