
खबरदार: Pakistan के विदेशी कर्ज की बैलेंस शीट का देखें विश्लेषण
AajTak
दुनिया जानती है कि पाकिस्तान सिर से लेकर पैर तक विदेशी कर्ज के अरब सागर में डूबा हुआ है. लेकिन कंगाल देश के राजा यानी इमरान खान आए दिन कर्ज के लिए देशों और संस्थाओं के सामने झोली फैलाकर खड़े हो जाते हैं. लेकिन अब इमरान खान ने बाकायदा ऐलान कर दिया है कि कंगाल हो चुका है पाकिस्तान और अब इमरान सरकार के पास देश चलाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. यानी विदेशी कर्ज के आगे इमरान ने सरेंडर कर ही दिया है. लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते, क्योंकि जबसे वो सत्ता में आए हैं तबसे पाकिस्तान के सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही गया है. खबरदार में देखिए पाकिस्तान के विदेशी कर्ज की बैलेंस शीट का विश्लेषण.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










