
खत्म हुई टेंशन! अब लाइन में लगकर नहीं लेना पड़ेगा Sim Card, होगी होम डिलिवरी, ऐसे KYC कर खुद एक्टिवेट कर सकेंगे नंबर
Zee News
जल्द ही नया सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए स्टोर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. सिम की होम डिलीवरी हो सकेगी और नंबर एक्टिवेट करने के लिए सेल्फ केवाईसी करना होगा. आइए जानते हैं कैसे...
नई दिल्ली. नए दौर में हर चीज ऑनलाइन हो गई है. कई सरकारी और निजी सेवाएं इंटरनेट पर उपलब्ध है. अभी तक हमें नई सिम कार्ड लेने के लिए दुकान पर जाना पड़ता था. लेकिन अब सरकार ने लोगों को इसमें भी राहत दे दी है. अब आप सिम कार्ड की होम डिलिवरी करा सकते हैं और नंबर एक्टिवेट करने के लिए सेल्फ KYC कर सकते हैं. सरकार ने एप के माध्यम से मोबाइल ऑपरेटर्स को घर बैठे KYC करवाने की सुविधा पेश करने को कहा है. दूरसंचार विभाग ने व्यक्तिगत और आउटस्टेशन ग्राहकों को नए मोबाइल कनेक्शन जारी करने के लिए अलटरनेटिव प्रोसेस के रूप में Self-KYC के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अभी तक लोगों को सिम कार्ड लेने के लिए शॉप तक जाना पड़ता था. KYC कराने के लिए पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड की कॉपी सब्मिट करनी पड़ती थी. लेकिन इससे इन सब कामों से छुटकारा मिल जाएगा.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






