
खत्म हुआ लंबा इंतजार! 26 साल बाद मणिपुर के मेजर शैजा फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोप तय
AajTak
मेजर शैजा, जो मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री यांगमाशो शैजा के भाई थे, 29 अगस्त 1998 को चार अन्य लोगों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने दावा किया था कि वाहन ने रुकने के संकेत को नजरअंदाज किया और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में चार लोग मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ.
मणिपुर में न्याय की राह पर एक लंबा इंतजार खत्म हुआ है. लगभग 26 साल पहले, 29 अगस्त 1998 को हुए कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में इंफाल वेस्ट सेशंस कोर्ट ने चार पूर्व पुलिस कमांडो पर हत्या और साजिश के आरोप तय कर दिए हैं. यह मामला भारतीय सेना के मेजर शिमरिंगम शैजा और अन्य चार लोगों की कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में मौत से जुड़ा है.
अदालत ने जिन आरोपियों पर आरोप तय किए हैं, उनमें तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर थोकचोम कृष्णातोंबी और कांस्टेबल खुंदोंगबम इनाओबी, थांगखोंगम लुंगदिम और मोहम्मद अख्तर हुसैन शामिल हैं. इन पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 201 (सबूत मिटाना), और 34 (साझा इरादे से किया गया कृत्य) के तहत आरोप तय हुए हैं.
क्या था मामला?
मेजर शैजा, जो मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री यांगमाशो शैजा के भाई थे, 29 अगस्त 1998 को चार अन्य लोगों के साथ एक वाहन में यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने दावा किया था कि वाहन ने रुकने के संकेत को नजरअंदाज किया और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में चार लोग मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हुआ.
लेकिन समय के साथ पुलिस की कहानी पर सवाल उठने लगे. चश्मदीदों और मृतकों के परिवारों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या बताया. मेजर शैजा की पत्नी पेमला शैजा ने दूसरी एफआईआर दर्ज कराई और इस घटना को निर्दोष नागरिकों की ठंडी दिमाग से की गई हत्या करार दिया.
सुप्रीम कोर्ट की दखल और सीबीआई जांच

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










