
खड़े पानी के टैंकर से टकराया ऑटो रिक्शा, एक की मौत और दो की हालत गंभीर
AajTak
ठाणे में एक हादसा हो गया. जहां खड़े पानी के टैंकर में एक ऑटो रिक्शा घुस गया. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑटो-रिक्शा के खड़े पानी के टैंकर से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात से कुछ पहले नितिन कंपनी-कैडबरी जंक्शन रोड के पास हुई.
तड़वी के अनुसार पानी के टैंकर से टकराने के बाद ऑटो-रिक्शा में तीन यात्री फंस गए. सूचना पाकर मौके पर बचाव दल तुरंत पहुंच गया. जिसके बाद दमकल कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद फंसे हुए तीन यात्रियों को बाहर निकाला. अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बबलू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: बाइक पर पत्नी, बहन, भाभी, भांजी और बेटे को बैठाकर निकला, एक्सीडेंट में एक को छोड़ सबकी मौत
वहीं, गंभीर रूप से घायल 56 और 29 वर्षीय दो अन्य लोगों को अच्छे इलाज के लिए पड़ोसी मुंबई के सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इस दुर्घटना के कारण व्यस्त ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहा, लेकिन क्षतिग्रस्त ऑटो-रिक्शा को हटाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पानी का टैंकर खड़ा था. तभी ऑटो रिक्शा ने उसमें टक्कर मार दी. जिससे ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोग टैंकर में फंस गए. जिसके बाद उन्हें निकाला गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हादसे के वक्त ऑटो रिक्शा काफी स्पीड में था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










