
खड़गे ने G20 को G2 कहा, टोकने पर बोले- कमल से ढक गया था जीरो
AajTak
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में G20 को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करने की कोशिश की. खड़गे ने G20 को G2 बताया और जब उन्हें टोका गया तो उन्होंने कहा कि कमल से जीरो ढक गया था.
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने G20 को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करने की कोशिश की. खड़गे ने अपने भाषण में कहा कि हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय G2 के बारे में बात करने में व्यस्त हैं.
जब खड़गे ने G-20 को G-2 कहा तो इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें टोक दिया. उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह G-20 है. इसके जवाब में खड़गे ने कहा कि जीरो कमल से ढका हुआ है.
नेता विपक्ष ने कहा, "G-20 का जो विज्ञापन है, उसमें G-20 की जगह G-2 ही दिखता है क्योंकि इसमें जीरो कमल से ढका हुआ है." खड़गे के इस जवाब में उपराष्ट्रपति ने कहा कि खड़गे जी यह आपके स्तर का नहीं है.
वहीं खड़गे द्वारा कटाक्ष किए जाने पर राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि मेहरबानी करके G-20 का मजाक मत उड़ाइए. ये बहुत बड़ा ग्रुप है. शायद हमारे नेता विपक्ष खड़गे जी को केवल 2G ही दिखते हैं- 2G और सन-G.
संसद को इवेंट बनाकर चले जाते हैं पीएम मोदी- खड़गे
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'नेहरू जी का मानना था कि एक मजबूत विपक्ष की अनुपस्थिति का मतलब है कि सिस्टम में महत्वपूर्ण कमियां हैं. अगर कोई मजबूत विपक्ष नहीं है, तो यह सही नहीं है. अब, एक मजबूत विपक्ष है. ईडी, सीबीआई के माध्यम से इसे कमजोर करने पर प्रयास किया जा रहा है...उन्हें (अपनी पार्टी में) ले जाओ, उन्हें वॉशिंग मशीन में डाल दो और जब वे पूरी तरह से साफ निकल आएं - तो उन्हें (अपनी पार्टी में) स्थायी कर दो. आप देख सकते हैं क्या आज हो रहा है. पीएम संसद में कम ही आते हैं और जब आते हैं तो इसे एक इवेंट बनाकर चले जाते हैं..."

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











