
खंभे से बांधकर पीटा, मुंह में पाेती कालिख, आधी मूंछ काटी... यूपी के बहराइच में दी तालिबानी सजा
AajTak
बहराइच से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां टॉयलेट सीट चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा दी गई. युवक को पहले बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया. फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया. साथ ही उसकी आधी मूंछ को भी काट लिया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित युवक को तालिबानी सजा देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दलित युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर उसे बिजली के खंभे से बांधकर जामकर पीटा गया. इतना ही नहीं युवक के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया और उसकी आधी मूंछ को भी काट लिया गया. तमाशबीन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह मामला बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू सिंह गांव के मजरा बरकटन पुरवा का है. जहां एक दलित युवक को कुछ लोगों ने स्कूल की शौचालय सीट चोरी के आरोप में पकड़ा और ऑन द स्पॉट सजा देने लगे. सजा भी ऐसी जिसे देखकर रूह कांप उठे.
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजी चौराहा निवासी राधेश्याम मिश्रा, रेनू वाजपेई व राकेश तिवारी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के मुंह पर कालिख पोती गई. जिसमें तीन लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज हुई. दो लोगों को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों का कहना है कि युवक चोरी करने आया था वो एक नशेड़ी है और नेपाल में भी जेल जा चुका है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










