क्या होता है ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया प्रोसेस, जिससे पास होंगे CBSE 10वीं के छात्र
AajTak
What is the objective criterion process: क्या होता है ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया प्रोसेस जिसके जरिये तय होती हैं क्षमताएं. कैसे सीबीएसई इसका इस्तेमाल करके CBSE 10वीं के छात्रों को नंबर दे सकता है.
सरकार ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा कैंसिल करने और 12वीं की परीक्षा आगे टालने का फैसला ले लिया है. इस बीच सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि बोर्ड 10वीं के छात्रों को पास करने के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया खुद विकसित करेगा. आइए जानते हैं क्या होता है ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया प्रोसेस जिसके जरिये तय होती हैं क्षमताएं. कैसे सीबीएसई इसका इस्तेमाल करके CBSE 10वीं के छात्रों को नंबर दे सकता है. विस्तार से जानिए... कोरोना की दूसरी लहर ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में तबाही मचा रखी है. इंग्लैंड ने भी कोरोना के मद्देनजर इस साल सालाना ऑफलाइन एग्जाम कैंसिल कर दिए थे. वहां भी स्टूडेंट्स के असेसमेंट के लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से एक प्रोसेस डेवलप करने को कहा गया था, जिसके जरिये वहां टीचर्स ने बच्चों को प्रोजेक्ट और दूसरे तरीकों से बच्चों का मूल्यांकन करके उनका रिजल्ट तैयार किया. इसी तर्ज पर सीबीएसई भी अपना ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तैयार करेगा. ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया अक्सर कई प्वाइंट्स के जरिये छात्रों के मूल्यांकन की विधि है. इसमें शैक्षिक संगठन इस बात का असेसमेंट करते हैं कि छात्रों ने पूरे साल क्या सीखा, उस आधार पर उनके परिणामों की उपलब्धि का दस्तावेज़ कैसे तैयार होगा.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










