
क्वाड सम्मेलनः जापान में 40 घंटे में 23 मीटिंग करेंगे PM मोदी, ये है पूरा कार्यक्रम
AajTak
पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 23 और 24 मई को जापान की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी 23 और 24 मई को टोक्यो में क्वाड सम्मेलन में शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 40 घंटे तक जापान में रहेंगे और 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे. साथ ही 36 जापानी सीईओ और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे.
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं. क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. क्वाड सम्मेलन में कई विषयों पर बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि क्वाड सम्मेलन का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को लेकर सकारात्मक और क्रिएटिव एजेंडे को लागू करने पर जोर देना है. सम्मेलन के दौरान इस बात पर भी फोकस किया जाएगा कि इस क्षेत्र में कितनी प्रगति हुई है. साथ ही भविष्य में कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं.
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि क्वाड सम्मेलन में इंडो-पैसिफिक में एक डी-कार्बोनाइज्ड ग्रीन शिपिंग नेटवर्क तैयार करना, स्वच्छ हाइड्रोजन का उपयोग करने के साथ ही इसे और अधिक सुलभ बनाना, इंडो-पैसिफिक देशों की जलवायु निगरानी पर मंथन किया जाएगा. 24 मई को टोक्यो में होने वाली शिखर वार्ता में क्वाड लीडर्स हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों और अवसरों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.
पीएम की जापान यात्रा से पहले ये बोले अमित मालवीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से पहले बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से काम करते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है. प्रधानमंत्री मोदी समय बचाने के लिए रात के समय फ्लाइट से यात्रा करते हैं, फिर वह अगले दिन बैठकों और सम्मेलनों में हिस्सा लेते हैं, और फिर से अगले डेस्टिनेशन के लिए ट्रैवल करते हैं.
अमित मालवीय ने कहा कि पीएम मोदी 22 मई की रात टोक्यो के लिए रवाना होंगे. अगली सुबह यानी 23 मई को वह जापान पहुंचेंगे फिर बैठकों में शिरकत करेंगे. लिहाजा पीएम मोदी ने इस महीने 5 देशों का दौरा किया है, जिसमें उन्होंने 3 रात उन देशों में जबकि 4 रात फ्लाइट में बिताई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










