
क्रॉस वोटिंग से फंसा गेम, कांग्रेस की राह में बाधा, ओवैसी ने भी चौंकाया, RS चुनाव के 7 टर्निंग प्वाइंट
AajTak
राज्यसभा के लिए चार राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग जारी है, लेकिन मुख्य मुकाबला चार सीटों का है. ऐसे में कांग्रेस के प्रमोद तिवारी से लेकर अजय माकन और मंसूर अली खान जैसे दिग्गज नेता सियासी चक्रव्यूह में फंस गए हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने महा विकास आघाड़ी को समर्थन देकर चौंका दिया है तो कर्नाटक में क्रास वोटिंग ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं.
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है. हरियाणा में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा और राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को बीजेपी ने समर्थन देकर कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें खड़ी कर दी है. वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच मुकाबला है, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी महा विकास अघाड़ी के साथ खड़ी नजर आ रही है. इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है.
1. निर्दलीय कैंडिडेट के उतरे से चुनाव
राज्यसभा चुनाव में पहला टर्निंग प्वाइंट निर्दलीय कैंडिडेट के उतरने के उतरने के बाद आया. राजस्थान में कारोबारी सुभाष चंद्रा निर्दलीय राज्यसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं तो हरियाणा में कार्तिकेय शर्मा उच्च सदन पहुंचने के लिए मैदान में है. इसके लिए चलते कांग्रेस का सियासी समीकरण दोनों ही राज्यों में गड़बड़ा गया है और उसी के चलते चुनाव की नौबत आई है.
2. निर्दलीय कैंडिडेट को बीजेपी का समर्थन
हरियाणा में निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा और राजस्थान में निर्दलीय सुभाष चंद्रा को बीजेपी ने समर्थन देकर सियासी माहौल को बदल दिया है. हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए महज तीन अन्य वोटों की जरूरत है. ऐसे में अगर कांग्रेस के दो विधायक भी क्रास वोटिंग करते हैं तो पार्टी के प्रत्याशी अजय माकन की राह मुश्किल हो जाएगी.
वहीं, राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को बीजेपी और हुनमान बेनीवाल की पार्टी आरएलएसपी ने समर्थन दे रखा है. ऐसे में कांग्रेस के लिए अपने दोनों दिग्गज नेताओं को लिए एक-एक वोट को साधना पड़ रहा है. इसीलिए राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की ओर से पोलिंग एजेंट बने हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










