
क्रिसमस प्रेयर मीट में शामिल हुए PM मोदी, बोले- 'समावेशी विकास में ईसाई समुदाय का अहम योगदान'
AajTak
पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक क्रिसमस समुदाय के कार्यक्रम भाग लिया. इसी दौरान बच्चों ने क्रिसमस पर प्रेयर की भावविभोर प्रस्तुति भी दी. पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कि मेरा ईसाइयों के साथ बहुत पुराना नाता है, हाल ही में मुझे पोप से मिलने का भी मौका मिला था.
दुनिया भर में सोमवार को क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईसाई समुदाय के सदस्यों के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.
इस कार्यक्रम में संचालकों ने पीएम का स्वागत करते हुए कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री का विजन सबका साथ, सबका विकास इसी तरह आगे बढ़ता रहे. इसी दौरान बच्चों ने क्रिसमस पर प्रेयर की भावविभोर प्रस्तुति भी दी.
पुराना है मेरा ईसाइयों से नाता: पीएम मोदी
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि फाउंडेशन में मुझे क्रिसमस मनाने का सुझाव रखा था. मेरा ईसाइयों के साथ बहुत पुराना नाता है. गुजरात में मैं जहां मणिनगर से चुनाव लड़ता था, वह ईसाइयों की काफी अच्छी आबादी है. हाल ही में मुझे पोप से मिलने का भी मौका मिला था. क्रिसमस वो दिन है, जिसमें दिन हम जीजस ने बर्थडे को सेलिब्रेट करते हैं, उनका जीवन लोगों के सीखाने को काफी मददगार है. उन्होंने ऐसे समाज बनाने का काम किया वो सबको एक जुटा करते हैं पवित्र बाइबल में कहा गया है कि हम अपने जीवन दूसरों की सेवा करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के चर्च में पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रेयर में हुए शामिल
पीएम से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च पहुंचे थे और प्रेयर में शामिल हुए. वहां पादरी ने नड्डा की अगुवानी की और प्रभु यीश के बारे में जानकारी दी. नड्डा ने प्रभु यीशु मसीह से संबंधित झांकी भी देखी. बाद में नड्डा ने दान पात्र में पैसे रखे और प्रभु यीशु को नमन किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










