
क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दिल्ली HC से राहत, अगस्ता वेस्टलैंड केस में मिली जमानत
AajTak
मिशेल जेम्स के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि वह पहले ही हिरासत में काफी समय बिता चुके हैं. सीबीआई मामले में मिशेल को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है. बता दें कि जेम्स ने लगभग छह साल और दो महीने की अवधि जेल में बिताई है.
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से भी राहत मिल गई है. अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. इससे पहले शीर्ष अदालत ने भी जेम्स को सीबीआई मामले में जमानत दे दी थी.
ईडी ने किया जमानत का विरोध
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका मंजूर कर ली. ईडी ने जेम्स की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह पीएमएलए के तहत जमानत दिए जाने के लिए 'ट्विन टेस्ट' को पूरा नहीं करते हैं और उनके भागने का खतरा है.
मिशेल जेम्स के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि वह पहले ही हिरासत में काफी समय बिता चुके हैं. सीबीआई मामले में मिशेल को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है. जेम्स ने लगभग छह साल और दो महीने की अवधि जेल में बिताई है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दी जमानत
इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी इस आधार पर जमानत दी गई है कि जांच पूरी नहीं हुई है और मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ है. यह देखते हुए कि इस मामले में पीएमएलए की धारा 4 के तहत अधिकतम निर्धारित सजा की शेष अवधि के भीतर मुकदमे के समाप्त होने की कोई संभावना नहीं दिखती है और अभी तक मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ है उच्च न्यायालय ने जमानत याचिका मंजूर कर ली.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










