
क्रिकेट को जानें: मैदानी अंपायर्स को हासिल हैं कई अधिकार, जानें क्रिकेट का दूसरा नियम
AajTak
क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है. क्रिकेट के संचालन नियमों को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बनाया है. जानिए क्रिकेट के दूसरे नियम के बारे में.
क्रिकेट को जानें: क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है. साल 1983 में वर्ल्ड कप जीत के बाद भारत में इस खेल के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ती चली गई. आईपीएल जैसी लुभावनी टी20 लीग ने इस खेल की लोकप्रियता को चरम पर पहुंचा दिया है.
क्रिकेट खेलने के लिए भी ढेर-सारे नियम बनाए गए हैं. क्रिकेट के संचालन नियमों को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बनाया है. आधिकारिक रूप से क्रिकेट में 42 नियम होते हैं, जिसे एमसीसी की रूल बुक में विस्तार समझाया गया है. आइए जानते हैं इसके दूसरे नियम के बारे में-
2. अंपायरिंग के नियम
2.1 नियुक्ति और उपस्थिति
मैच से पहले दो अंपायरों को नियुक्त किया जाएगा, जो एक-एक छोर से पूर्ण निष्पक्षता के साथ नियमों के तहत मैच का नियंत्रण करेंगे. अंपायर प्रत्येक दिन का खेल शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले मैदान पर उपस्थित होंगे और मैदान के कार्यकारी अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे.
2.2 अंपायर का परिवर्तन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












