
क्रिकेट अड्डा: विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच क्यों है इतना खास?
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच में महज तीन बचे हैं. मोहाली में होने वाला ये टेस्ट मैच इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा. ये बेहद ही खास मौका है क्रिकेट फैंस के लिए और खासकर कोहली के फैंस के लिए. दुनिया के केवल 11 क्रिकेट खिलाड़ियों ने ही अपने 100वां टेस्ट मैच खेला है. इस हिसाब से भी ये मैच बेहद खास होने वाला है लेकिन इस ऐतिहासिक पल को सामने से देखने का सपना बहुत से लोगों का टूटने वाला है. बीसीसीआई ने ये फैसला दिया है कि इस मैच में केवल 50 प्रतिशत दर्शक ही आएंगे. कोरोना की वजह से इस स्टेडियम में लोगों की एंट्री पूरी तरह से बैन थी लेकिन अब 50 फीसदी दर्शकों को एंट्री मिलेगी.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










