
क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को बैंक गबन के मामले में 7 साल की सजा, VIDEO
AajTak
पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय ओझा को बैंक गबन के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है. नमन ओझा, जो भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके हैं, उनके लिए यह खबर बहुत दुखद है. यह मामला पिछले 11 वर्षों से लंबित था और अब जाकर इस पर फैसला सुनाया गया है. देखिए VIDEO

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











