
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी, पूर्व मंगेतर ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप
AajTak
एसीपी ने बताया कि करीब एक साल पहले जीत पाबारी पर एक लड़की ने मामला दर्ज कराया था. आरोप था कि जीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में सगाई तोड़ दी. हालांकि, इस मामले में जीत एंटीसिपेटरी बेल लेकर पुलिस के सामने पेश हुए थे.
पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत पाबारी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. जीत ने राजकोट स्थित अपने घर में फांसी लगाई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि कुछ महीने पहले ही जीत पाबारी की पूर्व मंगेतर ने उनपर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी.
इस घटना की जानकारी देते हुए ACP बीजे चौधरी ने बताया कि हरिहर सोसायटी में जीत पाबारी का घर है. सुबह करीब 9 बजे उनके सुसाइड की खबर मिली थी. उन्होंने बेडरूम में ही नायलॉन की डोरी फांसी लगाई. घरवालों को जब इसकी खबर मिली तो वह जीत को लेकर अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी
एसीपी ने बताया कि करीब एक साल पहले जीत पाबारी पर एक लड़की ने मामला दर्ज कराया था. आरोप था कि जीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में सगाई तोड़ दी. हालांकि, इस मामले में जीत एंटीसिपेटरी बेल लेकर पुलिस के सामने पेश हुए थे. मामले की जांच जारी है.
बता दें कि क्रिकेटर पुजारा ने साल 2013 में पूजा पाबारी से शादी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जीत पूजा के इकलौते भाई हैं. पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच में जुट गए हैं और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










