
क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार, पैर में गंभीर चोट, शरीर पर कई जगह जख्म
AajTak
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. यह हादसा रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं.
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. यह हादसा रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुआ. पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं.
बता दें 25 साल के ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई. हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, पंत को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है.
पैर और शरीर में कई जगह चोटें आईं
ऋषभ पंत के साथ हुए कार एक्सीडेंट के कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं. पंत के अस्पताल में भर्ती वाले भी फोटो देखे जा सकते हैं. डॉक्टर ने बताया है कि पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हैं. फिलहाल, उनकी जांच की जा रही है.
बताया जाता है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वहां के लोगों ने 108 की मदद से ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा. पहले से ही अनफिट चल रहे पंत को बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) बेंगलुरु में रिपोर्ट करने कहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










