
क्राइम शो, थ्रिलर वेब सीरीज और इंटरनेट पर पुलिस से बचने तक के तरीके सीख रहे युवा
AajTak
सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ. आभा सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इंटरनेट और टीवी पर लोग दोगुना समय देने लगे हैं. ऐसे में आपराधिक मानसिकता या प्रवृत्ति वाले आइडिया लेकर अपराध को अंजाम देते हैं. नाबालिग बच्चे भी क्राइम शो, इंटरनेट, थ्रिलर मूवी और यू-ट्यूब से सीख ले रहे हैं. ऐसे बच्चों की परवरिश पर खासा ध्यान देने की जरूरत है.
दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी आफताब ने क्राइम शो देख कर शव को ठिकाने लगाने की तरकीब सीखी. आपको जानकर हैरानी होगी कि वेब सीरीज, क्राइम शो और ओटीटी के दौर में अपराधी मानसिकता वाले आइडिया लेकर युवा पुलिस से बचने तक के तरीके सीख रहे हैं. रील लाइफ से सीखी ये ट्रिक पुलिस अधिकारियों के लिए तफ्तीश को और मुश्किल बना रही है.
'भौकाल' वेब सीरीज देखकर किया कत्ल
जनवरी 2022 में 24 साल के शख्स की जहांगीरपुरी इलाके में 15,16 और 17 साल के तीन नाबालिगों ने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी ताकि इलाके में उनका दबदबा रहे. पुलिस ने बताया कि 'भौकाल' नाम की वेब सीरीज देखकर ये हत्या की गई. पूछताछ में पता चला कि आरोपी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' से काफी प्रभावित थे. आरोपियों ने ना सिर्फ हत्या कर इसे फिल्माया, बल्कि इंटनेट पर डालने वाले थे. तीनों नाबालिग खुद को बदनाम गैंग कहकर बुलाते थे.
इंटरनेट पर आइडिया लेकर अपराध कर रहे युवा
सीनियर साइकोलॉजिस्ट डॉ. आभा सिंह ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इंटरनेट और टीवी पर लोग दोगुना समय देने लगे हैं. ऐसे में आपराधिक मानसिकता या प्रवृत्ति वाले आइडिया लेकर अपराध को अंजाम देते हैं. नाबालिग बच्चे भी क्राइम शो, इंटरनेट, थ्रिलर मूवी और यू-ट्यूब से सीख ले रहे हैं. ऐसे बच्चों की परवरिश पर खासा ध्यान देने की जरूरत है.
क्राइम शो देखकर पति ने पत्नी के 6 टुकड़े किए

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










