
क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वकील का अपहरण, पीड़ित से लूट करने वाले 5 गिरफ्तार
AajTak
मुंबई के खार पुलिस ने पांच लोगों को क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एटीएम के बाहर से वकील का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में आए आरोपी की पहचान प्रफुल्ल मोरे, मालाडकर, विकास सुर्वे, चेतन केम्पेगौड़ा और दर्शन याग्निक के रूप में हुई है. सभी पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
मुंबई के खार पुलिस ने पांच लोगों को क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एटीएम के बाहर से वकील का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डकैती, सरकारी कर्मचारी होने का दिखावा करने, धोखाधड़ी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही सभी आरोपी को 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
दरअसल, यह घटना 8 सितंबर को खार पश्चिम इलाके में 16वीं रोड पर हुई. जब पीड़ित वकील एटीएम के जरिए एक खाते में रुपये जमा करने गए थे. इस दौरान एटीएम के गेट पर दो लोगों ने बुलाया. उन लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और शेख से पूछताछ के लिए अपने साथ चलने को कहा. इस दौरान बैग चेक करने पर पांच लाख रुपये मिले.
ये भी पढ़ें- 'इंटरनेट सर्च कर लें...' रेंटल इनकम को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर आई SEBI चीफ की सफाई
5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा आरोपी
बाद में उन्होंने जांच करने के बहाने उसे अपनी कार में बैठने के लिए कहा. फिर जबरन वकील को कार में धकेल दिया और परिणाम भुगतने की धमकी देते लगे. बाद में कहा कि उनके वरिष्ठ इस मामले के बारे में बात करना चाहते हैं. जैसे ही वह बाइक पर इंतजार कर रहे वरिष्ठ से मिलने के लिए बाहर निकला, तो नकली अधिकारी पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया.
मामले में DCP ने कही ये बात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










