
क्यों लगी कम वैक्सीन? कम टीकाकरण वाले जिलों के साथ 3 नवंबर को PM मोदी की बैठक
AajTak
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ इस बैठक में वे जिले शामिल होंगे, जहां टीका योग्य आबादी में 50% से कम लोगों को वैक्सीन लगी और दूसरी डोज में भी कम कवरेज रहा. पीएम मोदी झारखंड, मणीपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय और अन्य राज्यों के 40 से ज्यादा ऐसे जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से बात करेंगे, जहां काफी कम वैक्सीनेशन हुआ. इस बैठक में इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट से लौटने के तुरंत बाद कम वैक्सीन कवरेज वाले जिलों के साथ बैठक करेंगे. ये रिव्यू मीटिंग 3 नवंबर को 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बैठक में 40 से ज्यादा जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से बात करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










