
क्यों राजा भैया से नाराज हैं Akhilesh Yadav? पहचानने से किया इनकार
AajTak
एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतापगढ़ पहुंचे थे, प्रतापगढ़ राजा भइया का गढ़ है, मगर यहां अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में राजा भइया को पहचानने से ही इनकार कर दिया, अखिलेश के इस तंज़ के मायने बहुत बड़े हैं. अखिलेश का रुख साफ है कि चुनावी मजबूरी भी राजा भइया से दिल की दूरी अब खत्म नहीं कर सकती. राजा भइया की समाजवादी पार्टी से चुनाव में कोई बात नहीं बन सकती है. दरअसल राजा भइया की पहचान यूपी में क्षत्रिय नेता के तौर पर है. प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से राजा भइया 1993 से लगातार विधायक हैं. सूबे में कल्याण सिंह या रामप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी सरकार हो या मुलायम और अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सत्ता, राजा भइया मंत्रीपद पर रहे ही रहे. लेकिन 2018 में राज्यसभा चुनाव के दौरान राजा भइया के रिश्ते अखिलेश यादव से तल्ख हो गए और अब बात इतनी बिगड़ी कि प्रतापगढ़ में समाजवादी नेताओं के खिलाफ दर्ज कई मामलों को लेकर अखिलेश राजा भइया को ही जिम्मेदार मानते हैं और इशारों में इस बात को भी उठाते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










