
क्यों चीन में एक ही परिवार के 11 लोगों को दी जा रही सजा-ए-मौत, जानें इस फैमिली की कहानी
AajTak
चीन की एक अदालत ने म्यांमार के परिवार से जुड़े 11 लोगों को मौत की सजा सुनाई है. वहीं 5 सदस्यों को उम्रकैद की सजा दी है. ये पूरी फैमिली कई तरह के संगठित अपराध को चीन और म्यांमार में अंजाम दे रही थी. इस कुख्यात क्राइम फैमिली की कहानी आपको चौंका देगी.
चीन में एक ही परिवार के 11 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई. ये पूरा परिवार एक आपराधिक गिरोह संचालित करता था. इन पर मर्डर से लेकर धोखाधड़ी, देह व्यापार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कई संगीन अपराधों को संगठित तरीके से अंजाम देने का आरोप है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सीमा पार म्यांमार का एक आपराधिक गिरोह गई सालों से सक्रिय था. इस गिरोह का संचालन मिंग परिवार करता था. यह गिरोह धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, ड्रग्स तस्करी, ह्युमन ट्रैफिकिंग और प्रोस्टिच्यूशन में शामिल था.
कुख्यात मिंग फैमिली की कहानी चीन की एक अदालत ने सोमवार को म्यांमार स्थित इस कुख्यात मिंग फैमिली के 16 सदस्यों को मौत की सजा सुनाई. इन पर मर्डर धोखाधड़ी, ड्रग्स तस्करी और देह व्यापार सहित अन्य अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है.
मर्डर से लेकर देह व्यापार और ड्रग्स तस्करी तक सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, अभियोजकों ने पाया कि 2015 से पूर्वी चीनी प्रांत झेजियांग में मिंग परिवार के गैंग ने म्यांमार के कोकांग क्षेत्र में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया. इन इलाकों में कई अवैध अड्डे स्थापित किए. फिर यहां से अपने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते रहे.
इन गतिविधियों में टेलीकॉम फ्रॉड, अवैध कसिनो का संचालन, ड्रग्स तस्करी, ट्रैफिकिंग और संगठित देह व्यापार शामिल था. इन अवैध धंधे से मिंग फैमिली ने करीब 10 बिलियन युआन (12 हजार करोड़ रुपये) से अधिक की राशि कमाई.
ऐसे शुरू हुआ मिंग फैंमिली का धंधा बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और उसके आसपास के इलाकों में गैम्बलिंग अवैध था. मिंग फैमिली ने इसी बात का फायदा उठाया. इन्होंने सीमा पार कई कसिनो खोले और यह मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और ट्रैफिकिंग के कई बड़े अड्डे बना लिए. इसमें काम करने के लिए लोगों को झांसा दे-देकर फंसाया गया और जिसने भी भागने की कोशिश की उसे मौत के घाट उतार दिया गया.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











