
क्यों आसान नहीं प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण देना? कर्नाटक से पहले ये राज्य भी कर चुके हैं कोशिश, लेकिन...
AajTak
विवाद के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने उस बिल पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें प्राइवेट नौकरियों में स्थानीयों को आरक्षण देने का प्रावधान था. अगर ये बिल कानून बनता तो प्राइवेट नौकरियों में कन्नड़ों को 50% से 100% तक आरक्षण मिलता. ऐसे में जानते हैं कि कर्नाटक से पहले किन-किन राज्यों में ऐसी कोशिश हो चुकी है और क्यों प्राइवेट नौकरियों में स्थानीयों को आरक्षण देना आसान नहीं है?
क्या प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण दिया जा सकता है? संविधान तो इसकी इजाजत नहीं देता. मगर राज्य सरकारें तमाम संवैधानिक चुनौतियों के बावजूद ऐसा करती हैं. ताजा उदाहरण कर्नाटक का है, जहां की सिद्धारमैया सरकार प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने की कोशिश कर रही है.
कर्नाटक सरकार एक नया बिल लेकर आई. इस बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. अगर ये बिल कानून बनता है तो कर्नाटक में कारोबार कर रहीं प्राइवेट कंपनियों को अपने यहां कन्नड़ भाषियों को 50% से लेकर 100% तक आरक्षण देना होगा. हालांकि, फिलहाल कर्नाटक सरकार ने इस पर रोक लगा दी है.
इस बिल पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि हम कन्नड़ समर्थक सरकार हैं और हमारी प्राथमिकता कन्नड़ लोगों के कल्याण का ध्यान रखना है.
हालांकि, इस बिल पर विवाद भी शुरू हो गया है. इंडस्ट्री लीडर्स ने चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार को आरक्षण की व्यवस्था करने के बजाय स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करना चाहिए. वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बचाव करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस कन्नड़ लोगों की गरिमा को बनाए रखने के लिए सत्ता में आई है.
कर्नाटक सरकार का ये बिल क्या था?
स्थानीयों के लिए प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए लाए गए बिल का नाम 'कर्नाटक स्टेट एम्प्लॉयमेंट ऑफ लोकल कैंडिडेट्स इन द इंडस्ट्रीज, फैक्ट्रीज एंड अदर एस्टैब्लिशमेंट' है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










