
क्या Elon Musk का होगा डीएनए टेस्ट? '13वें बच्चे' का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
AajTak
टेक दुनिया के दिग्गज एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला न तो किसी नई टेक्नोलॉजी का है और न ही स्पेस एक्सप्लोरेशन का, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है. इन्फ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर दावा किया है कि एलन मस्क उनके पांच महीने के बेटे के जैविक पिता हैं.
टेक दुनिया के दिग्गज एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला न तो किसी नई टेक्नोलॉजी का है और न ही स्पेस एक्सप्लोरेशन का, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है.
इन्फ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर दावा किया है कि एलन मस्क उनके पांच महीने के बेटे के जैविक पिता हैं. उन्होंने अदालत से बच्चे की पूरी कस्टडी और मस्क के खिलाफ पितृत्व परीक्षण का आदेश देने की मांग की है.
कोर्ट में पेश किए गए सबूत न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में जमा दस्तावेजों में मस्क की एक तस्वीर शामिल है जिसमें वे एक नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मस्क और क्लेयर के बीच हुई कथित चैट भी फाइल की गई है जिसमें मस्क ने बच्चे के जन्म के बाद पूछा कि सब कुछ ठीक है या नहीं. एक अन्य संदेश में उन्होंने क्लेयर से कहा कि वे उन्हें और बच्चे को जल्द देखने के लिए बेताब हैं.
क्लेयर का आरोप है कि मस्क ने बच्चे को सिर्फ तीन बार देखा है और उसकी कोई जानकारी नहीं मांगी. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र पर पिता का नाम सुरक्षा कारणों से खाली छोड़ दिया क्योंकि मस्क ने पहले कहा था कि उन्हें रोजाना जान से मारने की धमकियां मिलती हैं.
बच्चों के लिए कितना वक्त निकालते हैं मस्क एलॉन मस्क के पहले से 12 बच्चे हैं. उनकी पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन से पांच बच्चे हैं जिनमें जुड़वां और ट्रिपल्स शामिल हैं. गायिका ग्रिम्स के साथ उनके तीन बच्चे हैं. कनाडाई वेंचर कैपिटलिस्ट शिवोन जिलिस के साथ भी उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो का नाम सार्वजनिक हो चुका है जबकि तीसरे का नाम गुप्त रखा गया है.
इसी बीच ग्रिम्स ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क से अपने बच्चे की गंभीर मेडिकल स्थिति को लेकर संपर्क करने की अपील की थी. ग्रिम्स का आरोप है कि मस्क उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं और उन्होंने इसे सार्वजनिक करने का फैसला लिया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









