
क्या CM केजरीवाल आज कोर्ट में करेंगे बड़ा खुलासा? पत्नी सुनीता के दावे से बढ़ी सियासी हलचल
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में बड़ा खुलासा कर सकते हैं. यह दावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया है. सुनीता ने कहा है कि अरविंद आज कोर्ट में सबूतों के साथ कथित शराब घोटाले के मामले में बड़ा खुलासा करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शराब घोटाले के मामले में कोर्ट के सामने बड़ा खुलासा करने वाले हैं. ये दावा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया है. दरअसल, आज ईडी की रिमांड खत्म हो रही है.
सुनीता ने सवाल पूछा है कि ED ने उनके घर रेड मारी. महज 73 हजार रुपए मिले तो सो कॉल्ड शराब घोटाले का पैसा आखिर है कहां? इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने यह भी कहा है कि दिल्ली CM अपने दावों को लेकर सबूत भी पेश करेंगे. सीएम केजरीवाल के इस खुलासे से पहले आइए इस केस से जुड़े सियासी अपड़ेट जान लेते हैं.
तरीका और शैली केजरीवाल जैसी ही
दरअसल, सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने वीडियो जारी कर कहा कि केजरीवाल बीमार हैं. उनकी सेहत गिर रही है. लेकिन वह डरेंगे नहीं. केजरीवाल एक खुलासा करेंगे. केजरीवाल दिल्ली के लोगों को लेकर चिंतित हैं. वीडियो बनाने का तरीका, बोलने की शैली, सबकुछ अरविंद केजरीवाल जैसा ही था.
इमोशनल टच देने की चल रही है तैयारी
सुनीता केजरीवाल के वीडियो जारी करने के बाद यह सवाल उठने लगे कि हाईकोर्ट से केजरीवाल को रिमांड और गिरफ्तारी पर तुरंत राहत नहीं मिली है. क्या आगे अब अरविंद केजरीवाल की जगह सुनीता केजरीवाल ही सियासी कुर्सी संभाल सकती हैं? हालांकि, सूत्रों की मानें तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. इसके पीछे का तर्क यह है कि जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना था ना कि किसी और को. यह सारी कवायद कैंपेन के जरिए इमोशनल फैक्टर बनाने की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










