
क्या AI की रेस में पिछड़ा भारत? एक्सपर्ट्स बोले- गेम अभी खुला, बस करना होगा ये काम!
AajTak
भारत के पास AI क्रांति में वैश्विक लीडर बनने का बेहतरीन मौका है, भले ही वह अमेरिका और चीन से कुछ पीछे हो. विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत को अपनी प्रतिभा, डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके खुद को एआई का 'यूजर' नहीं, बल्कि 'प्रोड्यूसर' बनाना होगा. सरकारी मिशन और निजी निवेश को दोगुना करना सफलता की कुंजी है.
मुंबई में चल रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बात हुई. The AI Revolution: Pivot or Perish में कई मेहमानों ने हिस्सा लिया, जिसमें एआई की रेस में भारत कहां खड़ा है इसपर चर्चा हुई. भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को लेकर एक बड़ा सवाल है कि क्या देश इस वैश्विक रेस में पिछड़ गया है. एक्सपर्ट मानते हैं कि हम अमेरिका और चीन से भले ही 3 साल पीछे हों, लेकिन यह अभी भी "गेम ऑन" है. हमारे पास एक अरब से अधिक जनसंख्या की ताकत है, जिसका मतलब है कि किसी भी प्रोडक्ट या इनोवेशन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत में होगा. यह एक ऐसा अवसर है जिसे हमें भुनाना होगा.
'टैलेंट और डेटा की भरमार' Fractal के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलामाकन्नी ने जोर दिया कि भारत में AI टैलेंट की कोई कमी नहीं है. दुनिया में AI इस्तेमाल करने वाला हर चौथा व्यक्ति भारतीय है. इसके अलावा, AI के लिए सबसे ज़रूरी चीज, यानी डिजिटल डेटा भी भारत सबसे ज़्यादा प्रोड्यूस कर रहा है. हम AI पर रिसर्च पेपर लिखने वाले टॉप-3 देशों में शामिल हैं. उनके अनुसार, हमें सिर्फ 'यूज़केस' बनकर नहीं रहना है, बल्कि 'प्रोड्यूसर' बनना है.
'इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट पर ज़ोर' नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने स्वीकार किया कि चीन और अमेरिका हमसे आगे हैं. लेकिन, भारत के पास मजबूत डिजिटल बेस तैयार है. उन्होंने कहा कि तीन साल पीछे होना भी एक 'बड़ा लीप' है, और हमें दुनिया की दोगुनी रफ्तार से चलना होगा. सफलता के लिए, सरकारी और निजी इन्वेस्टमेंट को अभी से दो से तीन गुना करने की जरूरत है. साथ ही, भारत को अपना खुद का सिटिजन-सेंट्रिक AI इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल भी बनाना होगा.
'सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी' बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के दीप मुखर्जी ने कहा कि AI का गेम अभी भी खुला है. कोई भी देश बहुत ज़्यादा पिछड़ा नहीं है, क्योंकि यह सफर अभी शुरू ही हुआ है. उन्होंने उदाहरण दिया कि चैट-जीपीटी से ज़्यादा एफिशिएंट चीन का डीपसीक है, जो दिखाता है कि तकनीक तेज़ी से बदल रही है. उन्होंने माना कि सरकार ने डिजिटल और AI के लिए अच्छा काम किया है, लेकिन अब प्राइवेट एंटिटी को आगे आना होगा.
आगे का रास्ता: क्वांटम और भारतीय मॉडल! एक्सपर्ट्स ने सहमति जताई कि बड़ी AI कंपनियां भारतीय डेटा का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे हम उनके लिए एक डेटाबेस बन रहे हैं. इस स्थिति को बदलना होगा. वेलामाकन्नी ने कहा कि भारत को अपनी मुश्किलों को खत्म करने के लिए 'रिजनिंग मॉडल' बनाना चाहिए. मुखर्जी ने सुझाव दिया कि हमें केवल AI पर नहीं, बल्कि क्वांटम टेक्नोलॉजी पर भी बात करनी चाहिए. भारत का AI मॉडल शिक्षा और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









