
क्या होने वाली है ट्रेड डील? ट्रंप के ऊर्जा मंत्री बोले- हम भारत से प्यार करते हैं, वह एक शानदार सहयोगी
AajTak
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि भारत यूक्रेन- रूस युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी लक्ष्य से सहमत है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वाशिंगटन नई दिल्ली को एक
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा है कि अमेरिका अपने "शानदार सहयोगी" भारत के साथ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करना चाहता है, जिसमें प्राकृतिक गैस, कोयला, परमाणु और स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत इन क्षेत्रों में "एक स्टार" रहा है.
न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीटीआई के एक सवाल के जवाब में राइट ने कहा, "मैंने अपने पद पर आने के बाद शुरुआती समय में से अधिकांश भारत के साथ काम किया. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, अमेरिका का एक शानदार सहयोगी है और एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है."
उन्होंने कहा, "मैं भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. हम भारत से प्यार करते हैं. हम भारत के साथ और अधिक ऊर्जा व्यापार और बातचीत की उम्मीद करते हैं."
यह भी पढ़ें: GST कट के आगे ट्रंप टैरिफ फेल, विदेशों से एक साथ आई आवाज- इस रफ्तार से दौड़ेगी इंडियन इकोनॉमी
25 परसेंट टैरिफ पर दिया ये जवाब
जब राइट से रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि "भारत इस मुद्दे के बीच में फंस गया है." उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा दुनिया में शांति लाना है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










