
क्या होगा 'शिवराज मामा' का... लाडली योजना के ब्रांड एंबेसडर की केंद्रीय कैबिनेट में होगी एंट्री?
AajTak
मध्य प्रदेश मोहन राज के आगाज के मुहाने पर खड़ा है और सवाल शिवराज सिंह चौहान के भविष्य को लेकर भी उठ रहे हैं. चार बार के पूर्व सीएम का सियासी भविष्य क्या होगा?
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव नए मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नए सीएम का चयन किया गया. विधायक दल की बैठक में शिवराज ने विधायक दल के नेता के लिए मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव दिया और मौजूद सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद जैसे ही सीएम के लिए मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ सभी चौंक गए. निवर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान का क्या होगा? चर्चा इसे लेकर शुरू हो गई.
चर्चा ये शुरू हो गई कि मध्य प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर जारी सफर समाप्त होने के बाद अब मामा का क्या होगा? क्या शिवराज केंद्र सरकार में कृषि मंत्री बनेंगे, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या संगठन के काम में जुट जाएंगे, शिवराज के सामने अब क्या विकल्प हैं? तमाम कयासों के बीच सीएम शिवराज का एक बयान आया है. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने कहा है कि मैं अपने लिए कुछ मांगने की अपेक्षा मरना पसंद करूंगा. पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया, अब मेरी बारी है कि पार्टी को दूं. शिवराज का ये बयान क्या इशारा करता है?
शिवराज के बयान में क्या संदेश
सीएम शिवराज के बयान में पार्टी के प्रति निष्ठा तो है ही, भविष्य में संगठन के लिए काम करने का संकेत भी है. शिवराज पहले भी बार-बार यह कहते रहे हैं कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा. शिवराज मध्य प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा और दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचकर रैली की. शिवराज नए सीएम के ऐलान से पहले लगातार इस तरह के संकेत देते रहे कि उनका लक्ष्य 2024 का चुनाव है. शिवराज ने यह भी कहा था कि 2024 में पीएम मोदी को 29 कमल का हार पहनाना चाहता हूं. अब ताजा बयान को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
शिवराज के लिए आगे की राह क्या होगी?
साल 2005 में पहली बार सत्ता की बागडोर संभालने के बाद से 2023 के चुनाव नतीजों के बाद हुई विधायक दल की बैठक तक, मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार के पर्याय रहे शिवराज सिंह चौहान इस बार सीएम नहीं होंगे. ऐसे में सवाल ये भी है कि अब शिवराज के लिए आगे की राह क्या होगी? क्या शिवराज केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे? क्या लाडली योजनाओं के ब्रांड एम्बेसडर को बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ाएगी? क्या शिवराज को बीजेपी संगठन में बड़ा पद देगी? सवाल तमाम उठ रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










