
क्या है TAPI पाइपलाइन प्रोजेक्ट, जिस पर इंडिया-PAK मिलकर काम करेंगे, जो तालिबान के इलाके से गुजरेगी
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते तुर्कमेनिस्तान से भारत पहुंचने वाले गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर काम थोड़ा और आगे बढ़ गया है. इस गैस प्रोजेक्ट का नाम है- TAPI यानी तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-इंडिया. क्या है ये प्रोजेक्ट? इससे फायदा क्या होगा?
पिछले कुछ साल से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही तल्ख हों और बातचीत की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिख रही हो लेकिन TAPI गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ गया है. चार देशों को शामिल कर शुरू होने वाला ये प्रोजेक्ट रिश्तों में जमी बर्फ को पिघलाने की दिशा में अहम साबित हो सकती है.
तापी यानी तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-इंडिया. चारों देश मिलकर इस प्रोजेक्ट पर सालों से काम कर रहे हैं.
अरबों डॉलर के इस प्रोजेक्ट पर गुरुवार को एक अहम समझौता हुआ. ये समझौता पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के बीच हुआ. समझौते पर पाकिस्तान की तरफ से पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसदिक मलिक और तुर्कमेनिस्तान की तरफ से राज्य मंत्री तुर्कमेनगैस के अध्यक्ष मस्कट बाबायेव ने दस्तखत किए.
इस मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए ये अहम प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से पूरे क्षेत्र में सहयोग और समृद्धि का एक नया युग आने की उम्मीद है.
तापी प्रोजेक्ट के 2019 में पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इसका काम अटक गया था.
क्या है तापी प्रोजेक्ट?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










