
क्या है Dark Web? जिसकी अंधेरी दुनिया में उलझकर रह गई दिल्ली के 150 स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल की जांच
AajTak
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली-NCR के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी की जांच मुश्किल हो गई है. दरअसल, इन ईमेल के IP ऐड्रेस को जब ट्रेस किया गया, तो उसकी लोकेशन रूस की मिली. हालांकि, प्रॉक्सी सर्वर के इस्तेमाल की पुलिस को आशंका है. पुलिस का कहना है कि इन ईमेल के तार डार्क वेब से जुड़े हो सकते हैं. इन्हें भेजने में विदेशी सर्वर और डार्क वेब का इस्तेमाल हुआ होगा. इस कारण इन्हें ट्रैक करना आसान नहीं.
दिल्ली-NCR के 150 स्कूलों में बुधवार को हड़कंप मचा रहा. स्कूलों में अफरा-तफरी की वजह उन्हें बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल था. दरअसल, दिल्ली-NCR के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो भेजे गए ईमेल का IP ऐड्रेस रूस का निकला.
पुलिस का कहना है कि ईमेल भेजने में विदेश में एस्टेब्लिश सर्वर और डार्क वेब का इस्तेमाल किया हो सकता है. डार्क वेब की वजह से पुलिस के लिए ईमेल भेजने वाले को खोज पाना मुश्किल हो जाता है.
पहले भी कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, और ज्यादातर मामलों में ईमेल भेजने वालों का पता नहीं चलता. आइए जानते हैं कि डार्क वेब में ऐसा क्या है, जो यहां सब कुछ खो जाता है.
डार्क वेब कुछ अलग नहीं है, ये भी इंटरनेट का ही हिस्सा है, लेकिन इस तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है. ये इंटरनेट की दुनिया का वो काला हिस्सा है, जहां अवैध और वैध हर तरह के काम होते हैं. यहां तक आपका सर्च इंजन आसानी से नहीं पहुंच सकता है. इसके लिए स्पेशल ब्राउजर का इस्तेमाल किया जाता है.
इंटरनेट की दुनिया तीन हिस्सों में बटी हुई है. हम जिस हिस्से का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे हैं, इसे सरफेस या सेफ इंटरनेट कहते हैं. ये इंटरनेट की पूरी दुनिया का महज 4 परसेंट हिस्सा ही होता है. इसके बाद 96 परसेंट हिस्सा डीप वेब और डार्क वेब होता है.
यह भी पढ़ें: IP से कैसे ट्रेस की जाती है किसी की लोकेशन? VPN यूज करने के बाद भी पकड़े जा सकते हैं क्रिमिनल्स

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










