
क्या है Cancel Culture? जिसे लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, इन 4 उदाहरणों से समझिए
AajTak
कैंसल कल्चर, मूल रूप से उन व्यक्तियों या संस्थाओं को बहिष्कृत करने का एक तरीका है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने सामाजिक मानकों द्वारा अस्वीकार्य समझे जाने वाले तरीकों से कार्य किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल 'कैंसल कल्चर' में फंस गया है. पीएम मोदी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे, जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की लगभग सभी योजनाओं के विरोध का जिक्र किया.
उन्होंने लोकसभा में कहा, 'कांग्रेस कैंसल कल्चर में फंस गई है. हम कहते हैं मेक इन इंडिया, वे कहते हैं कैंसल, हम कहते हैं आत्मनिर्भर भारत, कांग्रेस कहती है कैंसल. हम कहते हैं वोकल फॉर लोकल, कांग्रेस कहती है कैंसल... कब तक आप इतनी नफरत पालते रहोगे, कि आप देश की उपलब्धि को भी कैंसल करने की कोशिश कर रहे हैं?' आइए जानते हैं वास्तव में 'कैंसल कल्चर' है क्या और यह भारत में और भारतीयों के विरुद्ध कब-कब प्रकट हुआ है?
'कैंसल कल्चर' का मतलब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, कैंसल कल्चर 'सामाजिक या व्यावसायिक जीवन में किसी का बहिष्कार करना है, क्योंकि उसने कुछ ऐसा कहा या किया है जिससे अन्य लोग सहमत नहीं थे'. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भाजपा सरकार की हर योजना का बहिष्कार करने की कोशिश कर रही है, चाहे वह कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो. कैंसल कल्चर, मूल रूप से उन व्यक्तियों या संस्थाओं को बहिष्कृत करने का एक तरीका है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने सामाजिक मानकों द्वारा अस्वीकार्य समझे जाने वाले तरीकों से कार्य किया है.
'कैंसल कल्चर' और भारतीय लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स यूनियन (LSESU) के महासचिव पद पर जीत हासिल करने वाले हरियाणा के छात्र करण कटारिया ने पिछले साल आरोप लगाया कि उन्हें पद से हटाने के पीछे कैंसल कल्चर था. कटारिया ने आरोप लगाया कि उनके 'भारतीय और हिंदू' होने के कारण उन्हें बदनाम करने के लिए बकायदा कैम्पेन चलाया गया और उन्हें अपना पक्ष पूरी तरह से रखने का मौका नहीं दिया गया.
विदेशों में रहने वाले भारतीयों को छोड़िए, भारत में भी कई मशहूर हस्तियों और फिल्मों को 'कैंसल कल्चर' का सामना करना पड़ा है. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया. उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल शुरू हो गया. विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' को 2022 में ही फिल्म इंडस्ट्री से इसी 'कैंसल कल्चर' का सामना करना पड़ा.
विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स का बहिष्कार किए जाने और इसके खिलाफ निगेटिव कैम्पेन चलाने को लेकर कहा था, 'बहुत फिल्मों का बहिष्कार होता है. कश्मीर फाइल्स का पूरे बॉलीवुड ने, आलोचकों ने, मीडिया ने, प्रदर्शकों ने, सबने ही बहिष्कार कर दिया था. लेकिन अगर आपकी फिल्म ईमानदार है... दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती'.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










