
क्या है वो तरीका जिससे एलन मस्क की गर्लफ्रेंड बनीं मां? नहीं लगने पाई किसी को भनक
AajTak
एलन मस्क और ग्रिम्स ने पिछले साल दिसंबर में सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं. उन्होंने अपनी बेटी नाम एक्सा डार्क साइडरेल मस्क रखा है. अब सरोगेसी क्या होती है, इससे पैरेन्ट्स कैसे बनते हैं, सरोगेसी के प्रकार और भारत में सरोगेसी के क्या नियम हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Surrogacy: एलन मस्क और ग्रिम्स पिछले साल दिसंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे के पैरेन्ट्स बने हैं. ग्रिम्स, जिनका असली नाम क्लेयर बाउचर है, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम एक्सा डार्क साइडरेल मस्क रखा है. एलन और ग्रिम्स का एक बेटा भी है, जो 22 महीने का है. एलन मस्क ने 2018 में ग्रिम्स को डेट करना शुरू किया था. ग्रिम्स ने Vanity Fair से बात करते हुए बताया, "मैं और एलन पिछले साल सितंबर से दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं. हम सबसे अच्छे दोस्त हैं. हम हर समय एक दूसरे को देखते हैं."
बॉलीवुड सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, एकता कपूर, सनी लियोन, करण जौहर, शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटी भी सरोगेसी से ही माता-पिता बने हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सरोगेसी को लेकर कई सवाल मन में आते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, सरोगेसी के बारे में जानना चाह रहे हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें.
क्या होती है सरोगेसी (What is surrogacy)
जिन महिलाओं को इनफर्टिलिटी, मिसकैरेज या रिस्की प्रेग्नेंसी के कारण मां बनने में प्रॉब्लम होती है, यह उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आम भाषा में कहें तो कोई महिला दूसरे के बच्चे को अपने गर्भ में धारण करती है. अगर आपने कृति सेनन की 'मिमी' मूवी देखी होगी तो आप इस बात को आसानी से समझ सकते हैं कि सरोगेसी क्या होती है. इस मूवी में कृति सेनन एक विदेशी कपल के बच्चे को जन्म देती हैं.
सरोगेसी में कोई भी महिला अपने, डोनर या सरोगेसी का विकल्प चुनने वाली महिला के एग्स से प्रेग्नेंट होती है और वह बच्चा किसी दूसरे कपल का होता है. अपने पेट में दूसरे का बच्चा पालने वाली महिला को सरोगेट मदर कहा जाता है.
सरोगेसी के प्रकार (Types of surrogacy)

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









