
क्या है 'मिशन मौसम', जिसे मोदी कैबिनेट ने दी है मंजूरी, कैसे करता है काम, जानिए
AajTak
भारत में मौसम और जलवायु में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है. यह मिशन को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर भी कर लिया गया है. इस योजना का उद्देश्य देश को "मौसम के लिए तैयार" और "जलवायु स्मार्ट" बनाना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.
भारत में मौसम और जलवायु में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है. यह मिशन को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूर भी कर लिया गया है. इस योजना का उद्देश्य देश को "मौसम के लिए तैयार" और "जलवायु स्मार्ट" बनाना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.
मिशन मौसम के तहत, मंत्रालय का मुख्य ध्यान मौसम पूर्वानुमान में बड़े बदलाव करना है. प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को बढ़ाना और अवलोकन क्षमताओं, मॉडलिंग और पूर्वानुमान की गुणवत्ता में सुधार करना है. इस मिशन के तहत हाई परफोर्मेंस कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रिमोट सेंसिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा. यह तकनीकें वायुमंडलीय प्रक्रियाओं की बारीक समझ हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
मिशन मौसम में ड्रोन, लिडार और हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग जैसी उन्नत तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा. इससे महासागरों और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अवलोकन नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य व्यापक सामाजिक लाभ, अधिक सटीक गंभीर मौसम की घटनाओं की भविष्यवाणी और वैश्विक स्तर पर प्रभावी मौसम प्रबंधन करना है.
मिशन मौसम से न केवल दैनिक जीवन में सुधार होगा, बल्कि कृषि, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. इस मिशन की सफलता से भारत को मौसम और जलवायु परिवर्तन से निपटने में अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










