
क्या है कोरोना का सब-वैरिएंट XBB, जिससे नई लहर का खतरा बढ़ा? WHO की चीफ साइंटिस्ट ने क्यों चेताया?
AajTak
क्या कोरोना की नई लहर आने वाली है? WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने इसे लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के 300 से ज्यादा सब-वैरिएंट्स हैं, लेकिन इसका XBB सब-वैरिएंट ज्यादा खतरनाक है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि XBB की वजह से कई देशों में नई लहर आ जाए.
कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है. ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब-वैरिएंट्स चिंता बढ़ाते जा रहे हैं. अब ओमिक्रॉन का एक और सब-वैरिएंट XBB सामने आया है. इससे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में नई लहर का खतरा बढ़ गया है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने भी चेताया है कि XBB से दुनिया के कई देशों में नई लहर आ सकती है.
क्या है XBB?
XBB ओमिक्रॉन के सब-लाइनेज BJ.1 और BA.2.75 से मिलकर बना है. इसे रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट कहा जाता है. वहीं, XBB.1, XBB का सब-लाइनेज है. , ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. चीन में भी कई शहरों में फिर से लॉकडाउन लगने लगा है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के मामलों में उछाल की वजह XBB हो सकता है. XBB और XBB.1 सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मिला है. भारत में भी XBB की एंट्री हो चुकी है.
सिंगापुर में कोरोना के मामले तो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. जब एक ही समय में दो या उससे ज्यादा वायरस किसी सेल को संक्रमित करते हैं, तो रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट बनता है. हालांकि, रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट का संक्रमण रेयर है, फिर भी ये हो सकता है.
कितनी चिंता की बात है?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










