
क्या है ऑपरेशन 1027...जिसने म्यांमार में बिगाड़ दिए हालात, भारत के लिए क्यों है चिंता की बात
AajTak
म्यांमार में एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं. वहां लगभग तीन हफ्ते से सेना और विद्रोही संगठनों के बीच संघर्ष चल रहा है. इसका असर भारत पर भी दिखने लगा है. म्यांमार के सैनिक और नागरिक भारत में आ रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि म्यांमार में हो क्या रहा है और भारत के लिए ये कितनी बड़ी चिंता की बात है.
भारत के पड़ोसी मुल्क म्यांमार में एक बार फिर हालात बिगड़ रहे हैं. वहां बीते तीन हफ्ते से सेना और जुंटा-विरोधी बलों के बीच लड़ाई चल रही है.
जुंटा माने सैन्य शासन, तानाशाही या निरंकुशता. म्यांमार की मौजूदा सरकार को 'जुंटा शासन' ही कहते हैं. वहां 2021 में सैन्य तख्तापलट हो गया था. और सेना ने वहां की नेता आंग सान सू की को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था.
अब वहां फिर से लोकतंत्र समर्थक फोर्सेस और सेना के बीच जंग छिड़ गई है. लोकतंत्र समर्थक फोर्सेस ने इसे 'ऑपरेशन 1027' नाम दिया है.
ऑपरेशन 1027, असल में वो तारीख है जिस दिन इसे शुरू किया गया था. फोर्सेस ने सेना के खिलाफ 27 अक्टूबर को ऑपरेशन लॉन्च किया था.
क्या है ऑपरेशन 1027?
इस साल 27 अक्टूबर को म्यांमार के तीन विद्रोही गुट साथ आए. ये थे- अराकन आर्मी (AA), म्यांमार नेशनल डिफेंस अलायंस आर्मी (MNDAA) और ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA).

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








