
'क्या हम तुम्हारा घर चलाएं?', महाराष्ट्र में चुनाव जीतते ही बदले BJP पार्षद के तेवर, वोटर से भिड़ीं
AajTak
नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाली प्रणिता कुलकर्णी के इस वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है, जबकि यह मामला स्थानीय राजनीति में नैतिकता और जनप्रतिनिधियों के आचरण पर भी सवाल खड़े कर रहा है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से सामने आए एक वीडियो ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भाजपा की नवनिर्वाचित नगरसेविका (पार्षद) प्रणिता कुलकर्णी एक युवक पर नाराजगी जाहिर करती हुई नजर आ रही हैं.
आरोप है कि युवक नगर परिषद चुनाव में मतदान करने नहीं गया था, जिसे लेकर नगरसेविका उससे सवाल-जवाब करती हैं.दरअसल, पिछले महीने संपन्न हुए बदलापुर नगर परिषद चुनाव में प्रणिता कुलकर्णी ने प्रभाग क्रमांक 11 (ए) से कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी.
वायरल वीडियो कथित तौर पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद का बताया जा रहा है. वीडियो में नगरसेविका युवक से यह पूछती सुनाई देती हैं कि उसने वोट क्यों नहीं डाला और बातचीत के दौरान पैसों को लेकर भी सवाल उठाती हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव के लिए एक साथ आए अजित और शरद पवार, सीट बंटवारे पर चर्चा जारी
वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई देती है. नगरसेविका का कहती हैं,, “क्या हम तुम्हारा घर चलाएं?”. वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में इसे लेकर बहस तेज हो गई है और विपक्ष ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










