
'क्या हमें ब्रिटिश सरकार से रजिस्टर कराना चाहिए था?', RSS के रजिस्ट्रेशन पर बोले मोहन भागवत
AajTak
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन के पंजीकरण को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन के पंजीकरण को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी. क्या हमें ब्रिटिश सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए था? आजादी के बाद भी सरकार ने इसे अनिवार्य नहीं किया." उन्होंने कहा कि संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया, 'अगर हम अस्तित्व में नहीं होते, तो सरकार हमें किस आधार पर प्रतिबंधित करती?"
मोहन भागवत ने कहा कि संघ को लेकर बार-बार एक ही सवाल पूछे जाते हैं. उन्होंने कहा, "हम हर सवाल का जवाब देते हैं, फिर भी वही प्रश्न दोहराए जाते हैं. आलोचना से हमें केवल प्रसिद्धि मिलती है - कर्नाटक में यह सबके सामने है. कुछ लोग समझना नहीं चाहते, बस लगातार हमें कोसते रहते हैं."
यह भी पढ़ें: 'सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र, सनातन की प्रगति भारत की प्रगति', बेंगलुरु में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
भागवत की यह टिप्पणी उस समय आई है जब कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे ने आरएसएस के खिलाफ एक नया विवाद छेड़ दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आरएसएस ने खुद माना है कि वह एक पंजीकृत संस्था नहीं है.
एनजीओ की तरह पंजीकरण क्यों नहीं कराता संघ- खड़गे
प्रियंक खड़गे ने कहा, "अगर संघ सचमुच राष्ट्रसेवा करता है, तो वह अन्य पारदर्शी एनजीओ की तरह पंजीकरण क्यों नहीं कराता?" उन्होंने यह भी पूछा कि आरएसएस को मिलने वाला चंदा कहां से आता है और दानदाताओं की सूची क्यों सार्वजनिक नहीं की जाती. उन्होंने सवाल उठाया कि "एक अपंजीकृत संगठन के प्रमुख को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसी 'एडवांस्ड सिक्योरिटी लायजन' सुरक्षा क्यों दी जाती है?"

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










