
'क्या हमने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया?', भारत-PAK के सीजफायर पर सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर शनिवार को सहमति बन गई. इसे भारत की सैन्य विजय और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस निर्णय को लेकर तीव्र बहस चल रही है.
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीजफायर के लिए शनिवार को सहमत हुआ है, जिसे भारत की सैन्य विजय के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, सीजफायर के निर्णय ने ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने असंतोष जाहिर करते हुए तर्क दिया है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल करने तक अपना आक्रमण जारी रखना चाहिए था.
सोशल मीडिया पर सीजफायर को लकेर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है. कई लोग युद्ध की वजह से होने वाले नुकसान का हवाला देकर सीजफायर को सही ठहरा रहे हैं. तो कई लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के हस्तक्षेप पर कड़ा विरोध जताया है.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
एक्स पर रुद्रा राजू नाम एक यूजर ने लिखा, 'हम भारतीय आपसे यह उम्मीद नहीं कर रहे थे कि आप अमेरिका के प्रेशर की वजह से झुक जाएंगे. हम चाहते थे कि पाकिस्तान पर कब्जा किया जाए और उसे अच्छा सबक सिखाया जाए'.
एक अन्य यूजर विनोद कौल ने भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर के समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह एक गलती थी. उनपर भरोसा ना करें. उन्हें ध्वस्त कर दो'.
एक अन्य यूजर कल्पेश सुरती ने लिखा, 'मोदी जी ने भारतीय लोगों का विश्वास खो दिया है. हम योगी जी को प्रधानमंत्री चाहते हैं. आगे से मैं योगी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करूंगा. माफ करिए मोदी जी आपने अपनी जीवन की सबसे बड़ी गलती की है'.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







