
क्या सुपर रिच लोगों पर लगेगा Wealth Tax? G20 के वित्त मंत्री अगले महीने करेंगे बैठक, सर्वे में 74% भारतीयों ने किया सपोर्ट
AajTak
एक सर्वे रिपोर्ट भी सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि G-20 देशों की 68 फीसदी आबादी सुपर रिच लोगों पर टैक्स लगाने के पक्ष में है. भारत की बात की जाए तो देश के 74 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि सुपर रिच लोगों पर Wealth Tax लगाया जाए.
क्या भारत सहित जी-20 देशों के सुपर रिच लोगों पर Wealth Tax लगाने की तैयारी चल रही है और अगर ऐसा है तो फिर सुपर रिच लोगों पर आखिर कितना टैक्स लगाया जाएगा? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि G-20 देशों के वित्त मंत्री अगले महीने एक खास बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में सुपर रिच लोगों पर Wealth Tax लगाने को लेकर अहम चर्चा हो सकती है.
इस बीच एक सर्वे रिपोर्ट भी सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि G-20 देशों की 68 फीसदी आबादी सुपर रिच लोगों पर टैक्स लगाने के पक्ष में है. भारत की बात की जाए तो देश के 74 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि सुपर रिच लोगों पर Wealth Tax लगाया जाए. सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों यह मानते हैं कि ग्लोबल हंगर, असमानता और जलवायु संकट से निपटने के लिहाज से यह एक अच्छा विचार है.
इन दो संस्थाओं ने किया है सर्वे
सर्वे अर्थ4ऑल (Earth4All) और ग्लोबल कॉमन्स संस्था ने किया है. संस्थाओं ने इसमें विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के 22 हजार लोगों को शामिल किया है. दरअसल, सुपर-रिच लोगों पर टैक्स लगाने के इस प्रस्ताव पर 2013 से चर्चा की जा रही है. इस मुद्दे पर पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी बढ़ रहा है.
जुलाई की मीटिंग में होगा ऐलान!
बता दें कि वर्तमान समय में G-20 की अध्यक्षता ब्राजील के पास है. इसलिए ब्राजील का लक्ष्य है कि वह इस फैसले पर आम सहमति बना ले. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में होने जा रही जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात के संयुक्त ऐलान के लिए दबाव डाला जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










