
क्या सिद्धारमैया के 2 साल के कार्यकाल के बाद बनेंगे मुख्यमंत्री?, डीके शिवकुमार ने दिया ये जवाब
AajTak
कर्नाटक में सरकार गठन का फॉर्मूला तय हो गया. कर्नाटक से दिल्ली तक 5 दिन चले मंथन और ताबड़तोड़ बैठकों के दौर के बाद सीएम के नाम पर मुहर लग गई. सिद्धारमैया ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.
कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि सिद्धारमैया ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं, राज्य में सिर्फ एक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार होंगे. इस ऐलान के बाद डीके शिवकुमार ने इंडिया टुडे से खास बातचीत की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 2-3 साल के फॉर्मूले के तहत सिद्धारमैया के 2 साल के कार्यकाल के बाद वे मुख्यमंत्री बनेंगे. इस पर शिवकुमार ने कहा, हमारे बीच हुई इस गोपनीय बातचीत का मैं खुलासा नहीं कर सकता.
डीके शिवकुमार ने कहा, हमारे बीच में जो गोपनीय बातचीत हुई, उसका मैं खुलासा नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा, इसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए छोड़ देना चाहिए. जब समय आएगा, कांग्रेस अध्यक्ष इस पर जवाब देंगे. इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ समय बाद नेतृत्व को लेकर दोबारा चर्चा होगी? इस पर शिवकुमार ने एक बार फिर कहा, मैं इस पर कोई खुलासा नहीं करना चाहता. अभी शासन चलाना ज्यादा जरूरी है.
क्या पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरी होगा 5 गारंटी का वादा?
जब डीके शिवकुमार से पूछा गया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो 5 गारंटी दी हैं, उन्हें पहली कैबिनेट बैठक में पूरा किया जाएगा? इस पर डीके ने कहा, पहली कैबिनेट मीटिंग में हम इन्हें लागू करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. पहले हम मैकेनिज्म बनाएंगे कि इन्हें कैसे लागू किया जाए. इन्हें लागू करने के लिए सिस्टम बनाया जाएगा. ऐसा नहीं हो सकता कि एक महिला बस में जाए और कहे कि मैं महिला हूं, मुझसे टिकट न लीजिए. इसके लिए हमें पहले सिस्टम बनाना होगा. हमें पहचान करनी होगी कि वह कौन है?
उन्होंने कहा, मैं सिर्फ उदाहरण दे रहा हूं. इसी तरह कौन सी महिला 2000 रुपये चाहती है? ये तय करना होगा. हमने कहा है कि सभी महिलाओं को देंगे. लेकिन कुछ महिलाएं नहीं चाहती. हम सबको नहीं दे सकते. ऐसे में हमें उनकी पहचान करनी होगी. हमें महिलाओं के अकाउंट नंबर लेने होंगे. इसके लिए सिस्टम बनाया जाएगा. वे कहां से हैं, कौन हैं, इनकी जांच करनी होगी. इसके बाद ये योजनाएं शुरू हो पाएंगी. लेकिन हमने जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे. ये हमारी गारंटी है.
एमबी पाटिल और परमेश्वर की नाराजगी पर क्या बोले शिवकुमार?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










