
क्या संसद-विधानसभाओं में टी-शर्ट और मोबाइल बैन हैं? क्यों भड़के ओम बिरला और नीतीश कुमार, जानें नियम
AajTak
संसद और बिहार विधानसभा में ड्रेस कोड और फोन को लेकर आज काफी बवाल हुआ. इसके बाद चर्चा ये है कि क्या सासंदों के लिए कोई ड्रेस कोड तय किया गया है और मोबाइल को लेकर क्या नियम हैं.
जहां एक ओर संसद में सासंद के टीशर्ट पहनने को लेकर बवाल हुआ, वहीं बिहार विधानसभा में फोन इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. संसद में तो कुछ नारे लिखी हुई टीशर्ट पहनने पर इतना बवाल हुआ कि संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. अगर बिहार की बात करें तो वहां एक विधायक के फोन इस्तेमाल करने पर नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने कहा कि संसद में फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. ऐसे में सवाल है कि क्या सही में संसद में कोई सासंद टीशर्ट नहीं पहन सकता है और विधानसभा में मोबाइल ले जाने को लेकर क्या नियम हैं. तो जानते हैं इसका जवाब...
संसद में टीशर्ट और विधानसभा में फोन ले जाने से जुड़े नियम जानने से पहले जानते हैं कि आखिर आज संसद और बिहार विधानसभा में क्या हुआ...
#दरअसल, संसद में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले डीएमके सांसद टी शिवा टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिस लिखा था, “निष्पक्ष परिसीमन, तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा.” इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर न आने को कहा. इसके साथ ही हंगामे होने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
#वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मोबाइल देखकर भड़क गए. हुआ कुछ यूं कि बजट सत्र के दौरान आरजेडी के विधायक सुदय यादव मोबाइल में देखकर सवाल पढ़ रहे थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन में मोबाइल ले जाने पर उठकर आपत्ति जताई. नीतीश कुमार ने खड़े होकर कहा, "एक बात हम और कहते हैं कि ई लोग मोबाइल लेकर बात कर रहा है. सब प्रतिबंधित था. रोका हुआ था और सब मोबाइल लेकर बोल रहा है. ये कोई बात है?"
अब जानते हैं कि आखिर नियम क्या है...
सांसदों के लिए कोई ड्रेस कोड है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










