
क्या शेख हसीना को अपने यहां शरण देगा भारत? एक्सपर्ट ने कहा-ऐसा हुआ तो...
AajTak
बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने देश छोड़ दिया है. सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना भारत आ सकती हैं. उनके भारत आने को दो पहलुओं के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, उनके दिल्ली आने से भारत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकती हैं.
बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने देश छोड़ दिया है. सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना भारत आ सकती हैं. उनके भारत आने को दो पहलुओं के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट मानते हैं कि उनके दिल्ली आना भारत के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है.
मेजर जनरल (Retd) संजय मेस्टन ने आजतक को बताया कि उनके भारत आने को दो पहलुओं से देखा जा सकता है, लेकिन मैं आर्मी मैन हूं. हमारी आर्मी में लीडरशिप का बहुत बड़ा रोल रहता है. वो भी एक देश की लीडर हैं, चाहे उन्होंने गलत फैसले लिए हो या जो भी हो. अब उनका विरोध हो रहा है. देश के लीडर ने जो भी पॉलिसी देश में लागू की है. उसका परिणाम लीडरों को भुगतना पड़ता है और इन प्रदर्शनों से साफ जाहिर हैं कि लोग शेख हसीना से परेशान थे. खास कर जनवरी में हुए चुनाव के बाद से साफ हो गया था कि वह अस्थिरता आने वाली है.
'उनका भारत आने बन जाएगा बड़ा मुद्दा!'
शेख हसीना के दिल्ली आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखिए, अगर वो दिल्ली आती हैं तो ये एक इंटरनेशनल डिबेट बन जाएगी. कुछ लोग बोलेंगे इंडिया ने बहुत सही किया है, कुछ बोलेंगे बहुत गलत किया है. क्योंकि ये बांग्लादेश का अंदरुनी मामला है. उनका भारत आना बहुत बड़ा इश्यू होगा, क्योंकि वहां की विपक्षी पार्टी हमारे देश के खिलाफ हो जाएंगी.
उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे इलाके हम बड़ी शक्ति हैं. हमने जी 20 की लीडरशिप की है. उनका भारत आना एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा. वैसे नैतिकता के आधार पर हम बहुत सही काम कर रहे हैं, क्योंकि किसी की जान बचाना बहुत बड़ा काम है लेकिन उनके भारत आने से वहां की जमात और अन्य पार्टियों हमारे खिलाफ हो जाएंगी.
उन्होंने ये भी कहा कि भारत शेख हसीना के विमान को लैंड कराने के बाद, उसे बाद में किसी न्यूट्रल देश भेज दे. लेकिन अगर वो भारत में रुकती हैं तो ये एक इंटरनेशनल मुद्दा बन जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










