
क्या विपक्ष की बैठक का बायकॉट करेगी Aam Aadmi Party? अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बड़ी मीटिंग
AajTak
दिल्ली सरकार के खिलाफ लाए गए अध्यादेश पर AAP कांग्रेस पार्टी से लगातार समर्थन मांगती आई है. लेकिन अब पार्टी ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कल बेंगलुरु में होने जा रही विपक्ष की बड़ी बैठक का AAP बायकॉट कर सकती है.
आम आदमी पार्टी (AAP) कर्नाटक के बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को होने वाली विपक्ष की बैठक का बायकॉट कर सकती है. विपक्ष की इस अहम बैठक के पहले AAP ने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बड़ी बैठक बुलाई है. यह आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी डिसीजन मेकिंग बॉडी है. बैठक शाम 4 बजे होगी. इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे.
बैठक में इस बात को लेकर अहम फैसला हो सकता है कि कल बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक में शामिल हुआ जाए या नहीं? कहा जा रहा है कि दिल्ली में आए अध्यादेश के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस से नाराज चल रही है.
दिल्ली के इस अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस के रुख को देखते हुए आम आदमी पार्टी इस बैठक से किनारा कर सकती है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस के स्टैंड को लेकर आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप में नाराजगी है. इसलिए पार्टी के अंदर विपक्षी दलों की बैठक में ना जाने को लेकर भी मंथन हो रहा है
शाम 4 बजे बैठक में आम आदमी पार्टी ही फैसला लेगी कि वह कल बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक का हिस्सा बनेगी या नहीं. फिलहाल, कांग्रेस ने दिल्ली में नौकरशाहों को नियंत्रित करने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन करने का संकेत दिया है.
शनिवार को कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था, 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राज्यों में निर्वाचित सरकारों के संघीय ढांचे पर किसी भी हमले का विरोध किया है. वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेगी. संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह.'
AAP ने कांग्रेस से मांगा है समर्थन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











