
क्या विपक्षी एकता में आ गई दरार? केसीआर ने कांग्रेस को घेरा, बोले- कर्नाटक जीतने से क्या होगा
AajTak
कांग्रेस ने कर्नाटक का रण जीत लिया है. अब 20 मई को सिद्धारमैया यहां सीएम पद की शपथ लेंगे और नई सरकार गठित हो जाएगी. इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं को बुलाया गया है. हालांकि केसीआर को इस समारोह का आमंत्रण नहीं मिला है. दूसरी और उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर तंज भी कसा है.
कर्नाटक का रण जीत चुकी कांग्रेस अब राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटी है. इसके लिए देशभर में कई नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है, हालांकि ये निमंत्रण कई लोगों को नहीं भी भेजा गया है. इनमें तेलंगाना के सीएम केसीआर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं. केसीआर को निमंत्रण न भेजे जाने को लेकर राजनीतिक टकराव की बातें सामने आने लगी हैं और साथ ही विपक्षी एकता वाली जिस दीवार को बीजेपी के विजय रथ के सामने खड़ा करने की योजना थी, उसमें भी दरार दिखाई दे रही है. खबर है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर तेलंगाना सीएम केसीआर ने तंज कसा है.
केसीआर ने कसा तंज तेलंगाना सीएम केसीआर ने कहा कि 'हाल ही में आपने कर्नाटक चुनाव देखा है, बीजेपी सरकार हार गई और कांग्रेस सरकार जीत गई. कोई जीत गया, कोई हार गया. लेकिन क्या बदलेगा? क्या कोई बदलाव होगा? नहीं, कुछ बदलने वाला नहीं है. पिछले 75 सालों से कहानी दोहराती रहती है, लेकिन उनमें कोई बदलाव नहीं है.' उन्होंने कांग्रेस को लेकर ये तंज किया है और अब वह इशारे में कह रहे हैं कि कर्नाटक में कुछ भी बदलने वाला नहीं है.
विपक्षी एकता में दरार केसीआर का ये तंज, ऐसे समय में सामने आया है, जब लोकसभा चुनाव को महज एक साल बचे हैं और विपक्षी राजनीतिक दल, बीजेपी के खिलाफ एक साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे हैं. इन सभी का एक लक्ष्य ये है कि बीजेपी को हराना है. ऐसी ही बात केसीआर अपने हाल ही में किए गए कई राजनीतिक दौरे में कह चुके हैं. बीते दिनों बिहार सीएम नीतीश कुमार ने भी बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होने की बात कही थी, वहीं राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद, कांग्रेस विपक्षी एकता से जुड़े इस अभियान में और तेजी से जुट गई है.
बार-बार दरक रही है विपक्षी एकता ये भी बड़ी बात है कि विपक्षी एकता और थर्ड फ्रंट बनाने के लेकर कई तरह के दावे तो होते हैं, लेकिन इनका अगुआ कौन होगा, इस सवाल पर कोई सटीक उत्तर नहीं सामने आता है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने भी बीते दिनों कई फैसलों में विपक्ष से अलग राय रखकर सभी को चौंका दिया था.
यह भी पढ़िए: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में केजरीवाल और केसीआर को न्योता नहीं मिलने के मायने क्या? 7 Points में समझें
तेलंगाना में केसीआर-कांग्रेस में सीधा मुकाबला अब केसीआर, लगातार कांग्रेस के सामने प्रमुख टक्कर देने वालों के तौर पर उभर रहे हैं. तेलंगाना में इस साल चुनाव होने वाले हैं, जहां कांग्रेस से केसीआर की पार्टी का सीधा मुकाबला है. साल 2018 चुनाव में भी कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी थी. तब केसीआर को 47.4 प्रतिशत वोट के साथ 88 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस 28.7% वोट के साथ 19 सीटों पर काबिज हुआ थी. ऐसे में कांग्रेस केसीआर को भी मुख्य विपक्षी के तौर पर ही देखती है. इतना ही नहीं केसीआर ने हाल ही में महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के विस्तार का ऐलान किया है. अगर केसीआर अपनी कोशिशों में सफल होते हैं, तो कांग्रेस को राज्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










