
क्या वानखेडे की 'साजिश' का शिकार हुए आर्यन खान? देखें वारदात
AajTak
क्या आर्यन खान बिना किसी जुर्म के 25 दिनों तक जेल में रहा, क्या आर्यन खान एनसीबी और इसके ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की साज़िश का शिकार हुआ, क्या एनसीबी ने आर्यन के व्हाट्सअप चैट का झूठा ढिंढोरा पीटा था, क्या क्रूज़ पर एनसीबी की पूरी रेड ही झूठ की बुनियाद पर मारी गई थी. इन सारे सुलगते सवाल को बॉम्बे हाईकोर्ट के कुछ जवाबों ने जन्म दिए हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि "एप्लीकेंट नंबर 1 और 2 यानी आर्यन खान और अरबाज़ खान क्रूज़ पर एक साथ सफर कर रहे थे, जबकि एप्लीकेंट नंबर 3 मुनमुन धमेचा अकेली. मुनमुन या बाकी किसी के साथ आर्यन और अरबाज़ का कोई लिंक नहीं था, आर्यन के आईफोन से मिले व्हाट्सअप चैट में भी ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था जिससे ये साबित होता कि क्रूज़ पर ड्रग्स को लेकर कोई साज़िश रची गई थी. इस कोर्ट में रिकॉर्ड पर ऐसा एक भी सबूत नहीं पेश किया गया जिससे ये साबित हो सके कि क्रूज़ पर सवार सभी आरोपी एक ही मकसद से इकट्ठा हुए थे.' बॉम्बे हाईकोर्ट का ये बयान बेहद अहम है, अहम इसलिए कि इस बयान से ये साबित होता है कि क्रूज़ पर 2 अक्टूबर को ना तो कोई रेव पार्टी थी, ना आर्यन खान और उसका दोस्त अरबाज़ उस रेव पार्टी का हिस्सा और ना ही किसी बड़ी साज़िश के हिस्सेदार. तो क्या वानखेडे की 'साजिश' का शिकार हुए आर्यन? देखें वारदात का ये एपिसोड.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










