
क्या राजनयिक पैकेजों की जांच कर सकती है सरकार? SC का केंद्र से सवाल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या वह कानूनी रूप से राजनयिक छूट प्राप्त राजनयिक पैकेजों को स्कैन करने और सर्च करने की हकदार है. सुप्रीम कोर्ट केरल सोना तस्करी मामले में सुनवाई कर रही थी.
क्या केंद्र सरकार कानूनी रूप से राजनियक छूट प्राप्त राजनयिक पैकेजों को स्कैन करने और सर्च करने की हकदार है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से ये सवाल किया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट 2020 के केरल सोना तस्करी मामले को केरल से कर्नाटक ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. इस मामले में ईडी ने स्वप्ना सुरेश को मुख्य आरोपी बनाया है.
यह मामला तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूतावास के लिए भेजे गए एक राजनयिक कार्गो से तस्करी किए गए 30 किलोग्राम सोने की जब्ती के बाद शुरू हुआ था. अदालत ने ईडी से मौखिक रूप से पूछा कि ऐसे कार्गो की जांच की प्रक्रिया क्या होती है?
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर भारत सरकार किसी राजनयिक पैकेज को स्कैन करना चाहती है, तो इसकी प्रक्रिया क्या है? क्या यह किया जा सकता है? पता करें. इसमें कोई छूट या रियायत है या नहीं?
ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा कि वह इसका पता लगाएंगे. जल्दी ही इस बाबत अदालत को पूरी जानकारी देंगे. एएसजी ने कहा कि प्रथम दृष्टया अगर इसका इस्तेमाल किसी अपराध के लिए किया जाता है तो यह हो सकता है. तब यह महज एक राजनयिक पैकेज बनकर नहीं रह जाता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










